ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज क्यों नहीं उड़ा सकते ? जानिए ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज उड़ाना मना क्यों है

By | February 6, 2021

[ad_1]

ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज क्यों नहीं उड़ा सकते – आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज उड़ाना मना है कोई भी व्यक्ति ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज नहीं उड़ा सकता है लेकिन यह सच है और इस आर्टिकल में आज आपकों कारण सहित विस्तार से बतायेंगे कि ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज उड़ाने की मनाही क्यों है

पूरा लेख एक नजर में

ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज क्यों नहीं उड़ा सकते ? ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज उड़ाना मना क्यों है

ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज क्यों नहीं उड़ा सकते

ताजमहल के ऊपर से कोई भी व्यक्ति हवाई जहाज क्यों नहीं सकता और ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज उड़ाने की मनाही क्यों है इसे समझने के लिए पहले आपको No Fly Zone के बारें में थोड़ा समझना होगा तो चलिए जानते हैं कि नो फ्लाई जोन क्या होते हैं

No fly zone क्या होते हैं ? नो फ्लाई जोन में किन किन क्षेत्रों को शामिल किया जाता है

किसी भी देश का ऐसा क्षेत्र जहां किसी भी प्रकार के हवाई जहाज उड़ाने की अनुमति नहीं होती है उसे No Fly Zone या Air Exclusion Zone कहा जाता है नो फ्लाई जोन के अंतर्गत किसी भी देश के निम्न क्षेत्रों को शामिल किया जाता है

  1. ऐसे क्षेत्र जहां की परिस्थितियां हवाई जहाज उड़ाने के लिए अनुकूल नहीं होती है उन्हें नो फ्लाई जोन के अंतर्गत रखा जाता है
  2. सुरक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण इमारतों जैसे राष्ट्रपति भवन, संसद, प्रधानमंत्री आवास, टॉवर ऑफ साइलेंस आदि को नो फ्लाई जोन के अंतर्गत रखा जाता है
  3. विश्व धरोहर स्थल के रूप में ऐतिहासिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इमारतों को भी नो फ्लाई जोन के अंतर्गत शामिल किया जाता है

ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज क्यों नहीं उड़ा सकते ?

2006 में एक कानून पारित किया गया है जिसके तहत ताजमहल को No Fly Zone में शामिल किया है और ताजमहल के चारों ओर 7.4 Km के क्षेत्र में किसी भी प्रकार के हवाई जहाज उड़ाने पर रोक लगा दी गयी है अतः इस कारण से अब कोई भी व्यक्ति ताजमहल के ऊपर जहाज नहीं उड़ा सकता है

ये भी पढ़ें

फर्स्ट पार्टी और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में क्या अंतर है ?

जॉब और बिजनेस में क्या अंतर है ?

ताजमहल को नो फ्लाई जोन के अंतर्गत क्यों रखा गया है ?

ताजमहल को नो फ्लाई जोन के अंतर्गत क्यों रखा गया है इसके प्रमुख कारण इस प्रकार हैं

  1. ताजमहल एक विश्व विरासत स्थल है अगर ताजमहल पर जहाज उड़ते समय किसी कारण से क्रैश हो जाता है तो ताजमहल को भारी नुकसान हो सकता है क्या पता नुकसान इतना इतना ज्यादा और ऐसा हो जाये जिसकी भरपाई भी ना करी जा सके
  2. 9/11 हमले के बाद बहुत से देश Air traffic diversion के लिए ऐसे नियम लागू कर रहें हैं
  3. ताजमहल सफेद संगमरमर से बना है No Fly Zone Act इसे प्रदूषण रहित रखता है और इसके रंग की सुरक्षा करता है
  4. इससे ताजमहल में आने वाले पर्यटकों को शांतिपूर्ण समय बिताने में भी मदद मिलती है

अगर आपको हमारी पोस्ट ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज क्यों नहीं उड़ा सकते ? ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज उड़ाना मना क्यों है ? अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

[ad_2]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *